नई दिल्ली। दहेज के लोभियों पर नकेल कसने के लिए शासन और प्रशासन सख्त से सख्त नियम बना रहे हैं, लेकिन फिर भी प्रयास बेनतीजा है। आए दिन दहेज से जुड़ी कोई ना कोई घटना सामने आ ही जाती है। अब दहेज से ही जुड़ा एक ऐसा मामला सामना आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। घर में खुशी थी कि आज बेटी दुल्हन बन जाएगी, लेकिन दूल्हे के एक मैसेज ने सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया। ब्यूटी पार्लर में जयमाला से पहले तैयार हो रही दुल्हन के मोबाइल पर आए एक मैसेज ने सभी को हैरान कर दिया। दूल्हें ने मैसेज कर लिखा कि शादी कैंसिल हो गई है। अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। दरअसल पूरा मामला यूपी के कानपुर का है, जहां, शादी से ऐन वक्त पहले वर पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है। अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। लड़की के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. वहीं अब इस मामले में पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के कंगागंज कॉलोनी की रहने वाली पुष्प लता की शादी महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी क्रांति सिंह के साथ तय हुई थी। 28 अप्रैल को बारात आनी थी। लड़की के घर में बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी। वहीं दुल्हन बनने जा रही पुष्प लता अपनी सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर तैयार होने के लिए गई थी। जब पुष्पलता ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी, तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया। ये मैसेज दूल्हे का था, जिसमें लिखा था कि अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। शादी कैंसिल हो गई है। ये मैसेज पढ़कर दुल्हन के होशो-हवाश उड़ गए। उसने परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की ने बताया कि लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर शादी कैंसिल की है। पुष्पलता ने साफ कहा कि अब वो इस लड़के से शादी करेगी भी नहीं, लेकिन लड़के और उसके घरवालों को सजा जरूर दिलवाकर रहेगी। उसने बताया कि इस तरह शादी कैंसिल होने से बहुत बड़ी बेइज्जती हुई है। शादी में 30 लाख का खर्चा किया गया है, 12 लाख रुपये की गाड़ी खरीदी गई थी, लेकिन दहेज लोभी लड़के वाले इससे खुश नहीं थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930