धमतरी । अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आरएन ध्रुव द्वारा समाज से अपील की गई है कि कोविड-19 कोरोना के विकराल स्वरूप को देखते हुए नामकरण, विवाह, मृत्यु भोज संस्कार में किए जाने वाले सामूहिक भोज को स्थगित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कोरोना एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में फैलने वाली बीमारी है। अपने मानव समाज की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। कोरोना भयावह स्थिति में हैं। इसे हम आपस में संपर्क चैन तोड़कर समाप्त कर सकते हैं इसलिए शासन द्वारा जारी लॉकडाउन में सहयोग करें। बिना किसी कारण के घर से बाहर ना निकले। अनावश्यक भीड़भाड़ वाले स्थान में ना जाएं। कोरोना के लक्षण नजर आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। गांव गांव में वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करें। समय पर वैक्सीन लगने से हम बड़ी मानव क्षति होने से बचा सकते हैं। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहे।बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकले। दो गज की दूरी बनाए रखे। बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले। घर में रहे सुरक्षित रहे, स्वस्थ्य रहे। अपने इष्ट मित्र, परिजन यदि कोरोना पॉजिटिव है तो उनका मनोबल बढ़ाते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु हौसला बढ़ाएं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930