रायगढ । रामभाँटा संजय मैदान स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य एवं जच्चा बच्चा केन्द्र में एक साथ वैक्सिनेशन व कोविड जाँच किये जाने को मामले को जन स्वाथ्य के साथ खिलवाड़ निरूपित करते हुए नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने जिला प्रशासन के समक्ष आपत्ति जताई है l भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने कहा कि दोनों कार्य एक ही जगह होने से कोरोना संक्रमण फैंलने का खतरा बढ़ने की संभावना से कतई इंकार नही किया जा सकता। एक ओर कोविड की दूसरी लहर को रोकने के लिए मास्क की अनिवार्यता सोशल डिस्टेंस हैंड सेनेटाइजेशन लॉक डाउन जैसे उपायों को दृढ़ता से लागू करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे। वहीं दूसरी ओर एक ही स्थल पर वैक्सिनेशन व कोविड जाँच कर जन स्वास्थ्य के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए अविलंब कोविड जाँच अन्यंत्र हस्तांतरित किये जाने की माँग की है। वैक्सिनेशन के अलावा यहाँ गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का टीकाकरण भी किया जाता है। वैक्सिनेशन व कोविड जांच के लिए आने वाली जनता के साथ आए दिनों वहाँ वादविवाद की स्थिति भी निर्मित होने की जानकरी मिल रही है। वाद विवाद की वजह से मौजूद स्टाफ के कार्य पर भी असर पड़ रहा है। वैक्सिनेशन व कोविड जाँच के लिए प्रवेश द्वार एक ही है एवं बैठने की व्यवस्था भी पृथक पृथक नही है l इन मसले में जिला प्रशासन को अविलंब निर्णय लेने की मांग नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने की है।
रामभांटा हेल्थ सेंटर में टीकाकरण व कोविड जांच एक साथ अनुचित : पूनम
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | |||||
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















