आपने सांप को फोटो, वीडियो या हकीकत में कई बार देखा होगा। सांप के कान नहीं होते हैं, लेकिन उनके शरीर में भी कुछ भी सुनने के लिए एक सिस्टम होता है। इसके जरिए सांप किसी की आहट को भी सुन लेते हैं। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सांप के आंतरिक कान होते हैं और सांप अच्छे से सुन लेते हैं। सांपों के सुनने की क्षमता सीमित होती है। सांप केवल 200 से 300 हर्ट्ज की ध्वनि सुन सकते हैं। सांप के शरीर में एक छोटी सी हड्डी होती है, जो जबड़े की हड्डी को भीतरी कान की नली से जुड़ती है। सांप ध्वनि को अपना त्वचा से महसूस करते हैं और उनके कान के जरिए ये आवाज उनके दिमाग तक पहुंचती है। दरअसल, इंसानों के मामले में साउंड वेव कान में आती है और इयरड्रम से टकराती है। इससे कान में मौजूद कोशिकाओं में कंपन होता है। ये वाइब्रेशन नर्व इंप्लस में बदल जाते हैं और इसे दिमाग तक पहुंचाया जाता है। सांप के कानों में ईयर ड्रम नहीं होते हैं, लेकिन आंतरिक कान की संरचना इंसानों जैसे ही होती है।
उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं सबसे जहरीले सांप
सांप को धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। दुनियाभर में सांपों की 2500-3000 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमे से कुछ सांप जहरीले होते रहते हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले सी स्नेक की गिनती दुनिया के सबसे जहरीला सांपों में होती है। इसके जहर की कुछ मिलीग्राम बूंदें ही तकरीबन 1000 इंसानों को मार सकती हैं।
[metaslider id="184930"
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













