नई दिल्ली। कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव आगे के लिए स्थगित हो गए है। देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात को देखते हुए ये फैसला लिया है। काग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि इस परिदृश्य में चुनाव कराना सही नहीं होगा। पिछली बैठक में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने 23 जून को मतदान की तिथि दी थी। इससे पहले आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि जब हम 22 जनवरी को मिले तो हमने तय किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जून के अंत तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्राधिकरण की अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। वेणुगोपाल इसे कोविड 19 और चुनाव परिणामों पर हमारी चर्चा के बाद पढ़ेंगे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई। इस बैठक में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर मंथन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी को विधानसभा चुनावों में अपनी असफलताओं पर ध्यान देना होगा और सही सबक निकालने के लिए वास्तविकता का सामना करना होगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वह ऐसे हर पहलू को देखने के लिए एक छोटा समूह गठित करने का इरादा रखती हैं, जो इस तरह के बदलाव का कारण बने।
Previous Articleमदिरा की होम डिलीवरी, जारी हुआ आदेश
Next Article प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 19 प्रतिशत पहुंची
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















