कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मौसम भी तेजी से करवट बदल रहा है। मई का महीना गर्मी के लिहाज से बहुत मायने रखता है, जिसमें तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते तापमान के बीच लोगों का पसीना निकल रहा है। भीषण गर्मी के साथ-साथ देश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश भी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को ठंडी हवा चलने से गर्मी से निजात मिली है। वहीं दिल्ली में 12, 13 और 14 मई को बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। उधर, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, तटीय ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश और बारिश की बौछारें पडऩे की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों सहित मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड में 13 मई तक बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। देहरादून में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई और कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पहाड़ी जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 12 और 13 मई को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930