बिहार के बक्सर और यूपी के गाजीपुर जिले में गंगा नदी में बहते हुए शव मिलने के बाद अब मध्य प्रदेश में ऐसा ही मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में नदी में कई शव बहते हुए मिले हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पन्ना जिले में केन नदी के किनारे स्थित गांव नंदनपुर के लोगों ने लाशों को बहते हुए देखा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाशों के बहने का मामला सामने आने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। दरअसल कोरोना काल में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि नदी में बहते हुए शव कोरोना पीड़ितों के भी हो सकते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि बीते 4 दिनों से नदी में 5-6 शव बह रहे हैं। ग्रामीण राजेश यादव ने कहा, शवों को आसानी से नदी में बहते हुए देखा जा सकता है। हम यह नहीं जानते कि बहते हुए शव कोरोना संक्रमित लोगों के हैं या नहीं। लेकिन हमने पहली बार नदी में शवों को बहते हुए देखा है। हम बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं क्योंकि हमें गांव में कोरोना महामारी के फैलने का डर सता रहा है। हालांकि जिलाधिकारी संजय कुमार मिश्रा इन दावों को खारिज करते हैं। उनका कहना है कि नदी में सिर्फ दो शव बहते हुए पाए गए हैं और ये लोग पड़ोस के गांवों के थे, जिनकी कैंसर के चलते मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि नदियों में शवों को प्रवाहित करने की परंपरा रही है। आम तौर पर लोग शवों को प्रवाहित करने के लिए के नदी में जाते रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते आसपास की नदियों में ही शवों को प्रवाहित कर दे रहे हैं। अब तक हमें दो शव मिले हैं और हमने उन्हें दफन कर दिया है। अब हम यह जांच करने में जुटे हैं कि क्या नदी में कुछ और शव तैर रहे हैं या नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की सफाई करानी चाहिए क्योंकि उनके लिए पीने के पानी का एकमात्र स्रोत केन नदी ही है। ग्रामीण राजा लोध ने कहा, ‘हम नदी के पानी का इस्तेमाल पीने और खाना बनाने के लिए करते हैं। अब हमारे लिए नदी के पानी का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को नदी की सफाई करानी चाहिए।
यूपी, बिहार के बाद अब यहां मिले बहती नदी में शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















