रायपुर। प्रदेश साहू संघ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिशाल कायम कर रहा है। साहू संघ के आह्वान पर जिलों में कोरोना पीडि़तों की मदद के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। अब तक साहू समाज द्वारा चार एंबुलेंस, दो दर्जन से ज्यादा कंसंट्रेटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के साथ ही कोविड केयर सेंटर का संचालन भी किया जा रहा है। प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी और कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू की अध्यक्षता में बुधवार को जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि कोरोना संकट के समय समाज के द्वारा एंबुलेंस समेत आक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर मशीन तथा कोविड केयर सेंटर का अलग-अलग जिलों में संचालन किया जा रहा जो काफी सराहनीय है। यह साहू समाज की समाजसेवा के प्रति अपनी मजबूत सोच को दर्शाता है। श्री हिरवानी ने उन सभी जिलों के पदाधिकारियों की प्रशंसा की जहां पर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि सभी बेहतर काम कर रहे हैं। संकटकाल में एक-दूसरे की मदद से ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने काम के साथ प्रदेश साहू संघ के नाम का उल्लेख अवश्य करें।
धमतरी जिले को सात-समुंदर पार से मदद
मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री स्वर्णबेर ने बताया कि धमतरी जिलाध्यक्ष दयाराम साहू ने अपने कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हम लोगों के घर तक ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर भी संचालित कर रहे हैं। गांव-गांव तक एंबुलेंस पहुंचने से लोगों का समाज के प्रति विश्वास बढ़ा है। श्री साहू ने बताया कि समाज के कार्यों से प्रभावित होकर विदेशों में रह रहे समाज के लोगों ने भी मदद का भरोसा दिलाया है।
इन सब जिलों की भी उल्लेखनीय योगदान
दुर्ग जिले के प्रेमलाल साहू ने बताया कि जिले में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। आक्सीजन सिलेंडर के साथ ही जिले से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। राजनांदगांव जिले के अमरनाथ साहू ने बताया कि एंबुलेस सेवा के साथ ही आक्सीजन सिलेंडर तथा राशन की व्यवस्था भी की जा रही है। गरियाबंद के भुवनेश्वर साहू ने बताया कि उनके द्वारा 15 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करवाई गई है। महासमुंद के धरम साहू ने बताया कि सैनेटाइजर, आक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर मशीन की व्यवस्था जिला साहू समाज द्वारा करवाई गई है। इसी तरह तीन लाख रुपए की मदद भी इन सामानों की खरीदी के लिए की गई है। रायगढ़ जिले के डिग्रीलाल साहू ने बताया कि उनके द्वारा 10 आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। इसी तरह बलरामपुर के रामसेवक गुप्ता, कवर्धा के शीतल साहू, जांजगीर के डा.खिलावन साहू, सूरजपुर से अशोक साहू, बालोद से रघुनंदन गंगबेर, कोरबा से गिरजा साहू, नुआपाड़ा के रितेश साहू , सुकमा के राजू साहू ने भी अपने जिलों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930