देश में फैली कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे भी लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कई बड़े स्टार लगातार लोगों को कोरोना से बचाव और वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं. पिछले साल कोरोना को मात देने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इन दिनों जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हुए है. अमिताभ ने हाल ही में पोलैंड से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मंगवाए है. इसी के साथ उन्होंने 10 वेंटिलेटर्स बीएमसी को भी दिए है. इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि, मुझे कई जगह से मदद की सूचनाएं मिल रही थी. और उनमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मांग सबसे ज्यादा है. इनको हासिल करना मुश्किल होता है. और इसीलिए मैंने रोक्लॉ में अपने दोस्त और भारतीय कॉन्सल को फोन किया. उन्होंने यहां के हालात देखते हुए मेरे लिए एक पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजने की बात की. लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि, अगर तुम मुझे भेज भी दोगे तो मैं किसी ऐसे संस्थान को दे दूंगा, जिसे इसकी फौरन ज़रूरत है. इसी बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि मैं कंसंट्रेटर्स के इंतज़ाम करने में लगा हूं. उन्होंने मुझे एक पोलिश कम्पनी का नाम और जानकारी दी जो ये बनाती है. इसके बाद मैंने तुरंत 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का ऑर्डर दे दिया, जो उन्होंने मेरे लिए बुक कर दिए है. अमिताभ ने ये भी बताया कि, ये सभी कंसंट्रेटर्स 15 मई तक उन्हें मिल जाएंगे. इसी के साथ उन्होंने मदद करने वाले सभी लोगों को शुक्रिया कहा. और बताया कि, ये कंसंट्रेटर्स 5 लीटर के हैं. आने वाले समय में वो 10 लीटर के खरीदेंगे और ऐसे अस्पतालों को दान कर करेंगे जहां देखभाल का अच्छा इंतजाम हो.
Previous Articleजानें परशुराम ने क्यों किया था अपनी मां का वध
Next Article छत्तीसगढ़ के किसानों के खातों में डाले गए 520 करोड़
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















