Thursday, December 11

हम दो हमारे दो जनसंख्या नियंत्रण या परिवार नियोजन को लेकर भारत में ध्येय वाक्य माना जाता है। परिवार के आकार को लेकर दुनिया में कई अजीबो गरीब मामले देखे जा सकते हैं। कुछ इसी तरह का एक उदाहरण है अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित देश जिम्बाब्वे में रहने वाला एक शख्स। इस शख्स की सोलह पत्नियां है। इसके बाद भी वह सत्रहवीं शादी की तैयारी कर रहा है। मजेदार बात यह है कि इस इंसान की ख्वाहिश सौ शादी करने की है। जहां तक बात इसके कुनबे की है, यह शख्स अब तक कुल 151 बच्चों का पिता बन गया है। इसका सपना है कि ये सौ शादियां करें और एक हजार बच्चों के पिता बने। जिम्बाब्वे में रहने वाले इस शख्स का नाम मिशेक न्यानदोरे है। इसकी उम्र 66 वर्ष है। आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बढ़ती हुई जनसंख्या है। इससे अफ्रीका के भी कई देश प्रभावित हैं। यहां भी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं सब के विपरित ये व्यक्ति अजीबो गरीब तर्क देता है।

मिशेक न्यानदोर कहना है कि मेरा काम अपनी पत्नियों को शारीरिक रूप से संतुष्ट रखना और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पैदा करना है। ऐसे में अब इन दिनों मिशेक की चर्चा हर तरफ हो रही है। मिशेक बताते हैं कि इनकी कई पत्नियों की उम्र अब ज्यादा हो गई है। वह अब नई दुल्हनों से शादी करना चाहता है, यही कारण है कि वह अगली दुल्हन की तलाश भी कर रहा है। मिशेक अपना ज्यादातर समय अपनी पत्नियों के बीच ही व्यतीत करता है। मिशेक का कहना है कि वह मरने से पहले अपने 1000 बच्चों को पैदा करना चाहता है। मिशेक जिम्बाब्वे के मशोनालैंड सेंट्रल प्रांत के बायर जिले में रहता है। वे कहते हैं कि मेरे पास कोई नौकरी नहीं है, इसलिए मैं केवल अपनी पत्नियों को ही खुश करने का काम करता हूं। वहीं दूसरी तरफ मेरे 150 बच्चे हैं। इस कारण मुझ पर कोई आर्थिक दबाव भी नहीं पड़ता। बच्चे ही काम-धंधा कर घर को चलाते हैं और मुझे गिफ्ट भी देते हैं। मिशेक का परिवार मुख्यतौर पर खेती करके पालन पोषण करता है। मिशेक न्यानदोरे के 6 बच्चे जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय सेना में भी हैं। मिशेक की 13 बेटियों की अब तक शादी हो चुकी है। मिशेक ने 2015 में अपनी आखिरी शादी रचाई थी। अब 2021 में मिशेक फिर से शादी करने की सोच रहे हैं।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031