मुंबई। पिछले साल अप्रैल के अंत में इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिर ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई बड़े स्टार्स की मौत हुई। इसके बाद बॉलीवुड से बुरी खबरें आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अभी तक जारी है। इस बीच शनिवार को म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा, जहां जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर विजय पाटिल का निधन हो गया। जिस पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक विजय पाटिल को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां पर उनका निधन हो गया। डॉक्टर पाटिल के मौत की वजह हार्ट अटैक को बता रहे हैं। 79 साल की उम्र होने की वजह से पिछले कई दिनों से वो अस्वस्थ चल रहे थे। उनका परिवार उनके साथ मौजूदा वक्त में नागपुर में ही था। पाटिल के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई। सिंगर लता मंगेश्कर ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे अभी पता चला कि विजय पाटिल जी का स्वर्गवास हो गया। ये सुनकर मुझे बहुत ज्यादा दुख हुआ है। वो बहुत अच्छे इंसान थे, मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। वहीं इंडियन टीवी फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने लिखा कि विजय पाटिल जी नहीं रहे, ये सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आपको बता दें कि पाटिल, राम-लक्ष्मण की जोड़ी के लक्ष्मण थे, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया था। इसमें ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ’ भी शामिल हैं। वो ज्यादातर अपने जोड़ीदार राम यानी सुरेंद्र के साथ ही म्यूजिक देते थे, लेकिन 1976 में उनका निधन होने के बाद पाटिल अकेले पड़ गए। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी सिनेमा में भी जमकर कमाल किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930