पांडुका। नक्सली हमले में शहीद जवान कामराज(छुरा) जिला गरियाबंद निवासी कृष्ण कुमार निर्मलकर को छत्तीसगढ़ रजक समाज और धोबी समाज गरियाबंद के तरफ से उन्हें याद कर भावपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज गौरव शहीद कृष्ण कुमार निर्मलकर ने अपने देश और प्रदेश के लिए अपनी जान निछावर कर दिया। हमें गर्व है ऐसे वीर योद्धा पर। स्व.कृष्ण कुमार की शहादत हमारे समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत होगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में,प्रदेश अध्यक्ष के.एल.निर्मलकर, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजा(मुकेश) निर्मलकर,प्रमुख संरक्षक केशर निर्मलकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार निर्मलकर, महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर, जिला युवा अध्यक्ष अरविंद निर्मलकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लतादेवी निर्मलकर, शामिल हैं।
नक्सली हमले में शहीद जवान कृष्णकुमार निर्मलकर को समाज ने याद किया
Related Posts
Add A Comment


















