पटना। बिहार की राजधानी पटना जिले के धनरूआ थाना इलाके में प्रेम-प्रसंग में चार बच्चों के पिता को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना महंगा पड़ गया. प्रेमी को लड़की के साथ कमरे में देख गांव वालों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि लड़की के द्वारा फोनकर बुलाने पर युवक प्रेमिका के गांव में रात बिताने पहुंच गया था. इसकी भनक लडकी के भाई को लग गई. आरोपी युवक को अपनी बहन कमरे में देख लड़की के भाई आगबबूला हो गया. इस बात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए और आरोपी युवक को पीटने लगे. इसी बीच लड़की ने सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर काफी कड़ी मशक्कत कर आरोपी युवक को भीड़ की चंगुल से छुडाया. इधर, लडकी भी पुलिस के साथ थाना पहुंच गई. बताया जाता है कि धनरूआ थाना के छितरौली गांव के रहने वाला अंकित कुमार को कई सालों से पभेडी के एक लडकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. कोचिंग में पढने के दौरान दोनों के बीच प्रेम परवान चढा था. शनिवार के दिन लड़की के घर पर कोई नहीं था तो प्रेमिका ने फोन कर अपने प्रेमी को मिलने के बुलाया था. प्रेमिका के बुलाने पर अंकित घर पहुंचा था. इसी बीच युवती के भाई ने देर रात दोनों को एक कमरे में देख लिया. इस बात की सूचना पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण रात में ही युवक को बंद कमरे से निकाल कर उसकी जमकर धुनाई करने लगे. भीड़ आरोपी युवक की जान लेने पर उतारू हो गई. इसी बीच युवती ने पुलिस को सूचना दे दी. ग्रामीणों ने बताया कि युवक को कई बार गांव वालों ने मना किया था, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नही आ रहा था. इस बीच पुलिस ने प्रेमी को लोगों की चंगुल से छुड़ाकर घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, धनरूआ थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि जख्मी युवक अंकित से पुलिस अस्पताल में पूछताछ कर रही है.
चार बच्चों के पिता को इश्क लड़ाना पड़ा भारी, जाने फिर क्या हुआ ?
Previous Articleबांस के बने शेड में बकरी, सुअर पालन कर रही महिलाएं
Related Posts
Add A Comment



















