रायपुर। झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस नेताओं की 8वीं बरसी पर आज कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस भवन में जीरम घाटी श्रद्धाजंलि दिवस कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेस नेताओं ने हमले में जान गंवाने वाले कांग्रेसी नेताओं को श्रद्धाजंलि दी। वहीं कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। ष्टरू भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि जीरम की घटना राजनीतिक, अपराधिक षड्यंत्र है, राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, हम तो जांच करना चाहते है लेकिन एनआईए इसमें सहयोग नहीं कर रही है। अपने उद्बोधन में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 8 साल बाद भी हमारे नेताओं को आज तक न्याय नहीं मिला। उधर रायगढ़ में भी मंत्री उमेश पटेल ने नंदेली में अपने पिता नंदकुमार और भाई दिनेश पटेल की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि झीरम हमले में अब तक न्याय नहीं मिला, नक्सली घटना है या राजनीतिक हस्तक्षेप अब तक खुलासा नहीं हुआ, घटना में पॉलिटिकल इन्वालमेंट की संभावना है, केंद्र जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, एनआईए ने जांच में रोक लगा रखी है, जांच में देरी से साक्ष्य प्रभावित हो रहे है, एसआईटी जांच हो न्याय तो मिल सकेगा। न्याय प्रणाली पर उन्हें पूरा भरोसा है।
Previous Articleदुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रही विकास की किरण
Related Posts
Add A Comment



















