रायपुर। लॉकडाउन के दौरान राजधानी रायपुर में तीन युवकों के बीच चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल है। पुलिस के मुताबिक कुशालपुर के मलसाए तालाब के पास तीन युवकों के बीच पुरानी रंजिश की वजह से कुशालपुर निवासी चेतन साहू, प्रतीक सोनी और यशवंत जयसवाल की आपस में चाकूबाजी हुई। इसमें चेतन साहू के कमर के नीचे पैर पर चाकू से हमला किया गया है। घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
Previous Article100 साल की बुधनी ने दी कोरोना को मात
Related Posts
Add A Comment


















