What's Hot

नई दिल्ली। साल का पहला चंद्र ग्रहण कुछ देर पहले लग चुका है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को दोपहर 2.17 मिनट से शुरू हुआ, जो शाम 7.19 मिनट तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी बुध पूर्णिमा की वजह से आज लगने वाले चंद्र ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा। आइये जानते हैं आज लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें-
चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं होगा मान्य
आज लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा क्योंकि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और भारत के अधिकांश हिस्से में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं होगा। उपच्छाया ग्रहण को ज्योतिष ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। पूर्ण ग्रहण के समय भारत के अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा।
देश के इन इलाकों में दिखेगा चंद्र ग्रहण
ओडिशा में पुरी, भुवनेश्वर, कटक, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, जलपायगुडी, सिलिगुडी, संपूर्ण अंडमान निकोबार द्वीप, असम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर इत्यादि प्रदेशों में खंडग्रास ग्रहण दिखाई देगा। शेष भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। कोलकाता में चंद्रमा शाम 6.15 मिनट पर निकलेगा और इस दौरान आंशिक चंद्रग्रहण की कुछ मिनट तक झलक दिखेगी और 6.22 मिनट पर यह समाप्त होगा।
इन देशों में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
आज का चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों सहित और ऑस्ट्रेलिया से यह पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण जापान, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, बर्मा, सिंगापुर, फिलीपींस, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका में भी साफ-साफ दिखाई देगा।
पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय

  • चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को बुधवार के दिन वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगा
  • चंद्रमा पर यह आंशिक ग्रहण दोपहर में 3.15 बजे शुरू होगा और शाम के समय 7.9 मिनट तक रहेगा।
    चंद्र ग्रहण के दौरान रखें ये सावधानी
  • चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं करें।
  • भगवान की मूर्ति को ना छुएं और किसी मंदिर के दर्शन न करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान में भोजन नहीं पकाएं और खाना भी नहीं चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान घर में विवाद न करें और शारीरिक संबंध बनाएं।
  • गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकलना चाहिए।
    चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम
  • अपने इष्ट देव या भगवान की पूजा-अर्चना करें।
  • चंद्र ग्रहण काल में घर में शांति बनाकर रखें और ध्यान करें
  • चंद्र ग्रहण के बाद दान करना फलदायी होता है।
  • चंद्र ग्रहण के बाद घर को गंगाजल छिड़ककर साफ करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता अवश्य रखें
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नारियल का गोला अपने पास जरूर रखें।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930