बीते पखवाड़े भर से पत्नी द्वारा नजरअंदाज किये जाने और शारीरिक संबंध नहीं बनाये जाने से नाराज पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जब आरोपी पति का इतना से भी मन नहीं भरा तो उसने अपने ही तीन बच्चों नहर में फेंक दिया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बसेड़ी गांव में रहने वाले पप्पू कुमार नाम के इस शख्स ने बताया कि उसकी 36 वर्षीय पत्नी डॉली पिछले 15 दिनों से उससे संबंध नहीं बना रही थी। इससे नाराज होकर उसके उसे गोली मार दी। इसके बाद पप्पू ने पांच वर्षीय सानिया, तीन वर्ष के वंश तथा डेढ़ वर्ष की हर्षिता को जिंदा ही गंगा नहर में फेंक दिया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की सहायता से पुलिस शवों की तलाश में जुटी हैं। इधर आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
Previous Articleहैवान की हैवानियत से दहल उठा छत्तीसगढ़ राज्य का यह गांव
Related Posts
Add A Comment


















