नई दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में लिया गया है। कोरोना को देखते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई बड़े मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय के आला अधिकारी शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment



















