रायपुर। शादी का झांसा देकर विगत 4 चार साल से महिला फिजियोथिरेपिस्ट का शारीरिक शोषण करने के आरोपी जूनियर डॉक्टर गिरीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस के मुताबिक जूनियर डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ गिरीश देशहरे की जान पहचान एक महिला फिजियोथिरेपिस्ट से हुई। गिरीश ने फिजियोथिरेपिस्ट को शादी का झांसा दिया। पीडि़ता भी झांसे में आ गई। आरोपी गिरीश चार सालों तक इसी तरह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अंतत: महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी।
Previous Articleकोरोना को लेकर फैली ऐसी अफवाह कि मंदिर में जुटे हजारों लोग
Next Article लैंगिक समानता में छत्तीसगढ़ देश में टॉप पर
Related Posts
Add A Comment



















