बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने की खबर पूरी दुनिया मे फैल चुकी है। नैना छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला है जो माउंट एवरेस्ट को फतह करने में कामयाब हुई है। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित बड़े बड़े नेताओं व समाज व पर्वतारोहण क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लेकिन प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था वक्ता मंच ने 3 वर्ष पूर्व ही नैना में छिपी प्रतिभा को पहचान लिया था। इस फोटो में वक्ता मंच के प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मान प्राप्त करने के बाद कार्यक्रम के समापन के पश्चात खाली सभागार में यादगार स्वरूप प्रसन्न मुद्रा में फोटो खिचवाती हुई नैना परिलक्षित हो रही है।(दाये से प्रथम) नैना सिंह धाकड़ को एक बार पुन: वक्ता मंच की ओर से हार्दिक बधाईयां
Previous Articleपड़ोसी के कुत्ते ने महिला को काटा, पति को आया इतना गुस्सा कि…
Related Posts
Add A Comment



















