रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा संकुल-बासीन जिला-दुर्ग के बच्चों को कक्षा शिक्षिका सुश्री के.शारदा द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। वनों की महत्ता और हमारे जीवन में उनकी उपयोगिता को बताया, बच्चों को यह भी बताया गया कि एक पेड़ अपने पूरे जीवन काल में 1 टन कार्बन डाइऑक्साइड को कम करता है। 2.6 टन कार्बन डाइऑक्साइड हटाते हैं 1 एकड़ में लगे पेड़ 1 साल में तथा 20 किलो तक धूल को सोख लेता है एक वयस्क पेड़ 1 साल में, पेड़ों को बचाने के लिए हमारे पूर्वजों ने प्रकृति को धर्म की संस्कृति से जोड़ दिया ताकि प्रकृति का लाभ हमें मिलता रहे। समझाने पर एक-एक बच्चे द्वारा कम से कम 5 पौधों को लगाने की बात बताई गई जिससे प्रेरित होकर पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेकर उनके संरक्षण का वचन देते हुए पांच पांच पौधे लगाए गए। बच्चों द्वारा पालकों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता अभियान का भी प्रारम्भ किया गया। आओ मिलकर पौधे लगाए पृथ्वी को हरा-भरा बनाए, इसी नारे के साथ बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930