What's Hot

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चल रही है। दिल्ली के आईटीओ और पंडित पंत मार्ग पर झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी बारिश हो रही है। तेज आंधी चलने की वजह से कई इलाकों की लाइट चली गई है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो तटीय इलाकों में भी इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिस कारण मछुआरों को पहले से ही अलर्ट पर कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली में बादल छाने और हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक मौसम का यही हाल रहना है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम इस सप्ताह कई रंग दिखाने वाला है। हालांकि, इसकी आज शुरुआत भी हो गई है। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। आंधी और बारिश के बाद तापमान में कमी आने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग को अनुमान था कि इस सप्ताह के शुरू में चढ़ते पारे पर ब्रेक लगेगा और इस दौरान मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे, तेज धूल भरी आंधी भी चलेंगी तो वहीं मौसम विभाग ने बारिश होने का भी अनुमान लगाया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930