रायपुर। दंतेवाड़ा जिला के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोड़ सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गये। बताया जाता है कि इनकी स्कार्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। श्री गोड़ के अलावा अन्य लोग भी घायल हुए है जिन्हे रायपुर रेफर किया गया है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 केशकाल के पास बटराली गांव के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंड स्कॉर्पियो से बिलासपुर जा रहे थे। देर रात बटराली गांव के पास स्कॉर्पियो ट्रक से जा भिड़ी। जोरदार भिंड़त में स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल डिप्टी कलेक्टर को गंभीर चोटें आई है। सभी को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया है।



















