बारात निकलने से पहले दूल्हा को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि रेप के मामले में दूल्हा को गिरफ्तार किया गया। मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के पुहपुटरा गांव का है जहां बीते 3 जून को चंद्रदेव राजवाड़े की शादी थी। चंद्रदेव पर 16 साल की नाबालिग लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि चंद्रदेव लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके चलते वह दो माह की गर्भवती हो गई। किशोरी ने एक जून को चंद्रदेव को गर्भवती होने की बात बताई और शादी करने के लिए कहा। इस दौरान युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने सारी बात अपने परिजनों को बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंच गए। इसके दो दिन बाद ही पुलिस आरोपी चंद्रदेव के घर पहुंच गई। उस समय चंद्रदेव की बारात अंबिकापुर के लगे गांव जगदीशपुर गांव के लिए निकलने की तैयारी हो रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
Previous Articleकृषि महाविद्यालय रासेयो ने किया वृक्षारोपण
Next Article राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कही ये बातें…
Related Posts
Add A Comment



















