What's Hot

जगदलपुर। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल की तरफ से 31 मई से 03 जून तक जिले के बस्तर, जगदलपुर और नगरनार क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान मुरुम का अवैध उत्खनन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज करने के साथ ही गौण खनिज रेत से और चुना पत्थर के अवैध परिवहन करते 06 वाहनों को जप्त कर परिवहनकर्ताओं के विरूद्व खनिज का अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।प्रभारी खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि मुरुम के अवैध उत्खनन का मामला नगरनार क्षेत्र के उपनपाल का है। यहां कोरापुट ओड़ीसा निवासी कैलाश मंडिंगा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। यहां एक नग टाटा हिताची पोकलेन को जब्त किया गया है। इसके साथ ही रेत व चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए तीन टिप्पर, एक ट्रक व दो हाईवा को भी जब्त किया गया है। इनमें टिप्पर क्रमांक सीजी 17 एच 3151, सीजी 17 केपी 2381 और हाईवा क्रमांक सीजी 17 एच 3491 को रेत का अवैध परिवहन करते हुए, ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 1355 व हाईवा क्रमांक सीजी 04 एलएफ 1048 को चुना पत्थर तर्था िटप्पर क्रमांक सीजी 17 केएन 5148 को मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर खनिज के साथ वाहनों को जप्त किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930