बिलाईगढ़। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी थमा ही नही की ऐसे में बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवसागर में मछली ठेकेदार ने लॉकडाउन के नियमों को ताख में रखकर तालाब में मछली पकड़ने का मामला सामने आया है। आज सुबह देवसागर के तालाब में ठेकेदार ने मनमानी करते कुछ मजदूर लगाकर मछली मारा जा रहा था। जिसकी जानकारी भटगांव तहसीलदार को मिली भटगांव तहसीलदार मौके पे पहुँच गाँव के तालाब ठेकेदार से मछली मारने,अनुमति पत्र दिखाने की मांग की गई.परन्तु गांव के ठेकेदार ने कोई भी दस्तावेज नहीं होने की जानकारी दी जिस पर भटगांव तहसीलदार ने पंचनामा की कार्यवाही कर छोड़ दिया। वहीं इस बात की जानकारी मीडिया टीम को मिली मीडिया की टीम भी मौके पे पहुँचा तब तक भटगांव तहसीलदार वहाँ से निकल गई मीडिया की टीम ने तालाब में मछली मारते कुछ लोगों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं दूसरी ओर मीडिया की टीम ने मोबाईल के जरिए भटगांव तहसीलदार से बात कर जानकारी ली, उन्होंने बताया कि ठेकेदार को समझाईस दे वहां से हटा दिया गया है लेकिन सबसे बड़ी बात की लॉकडाउन के नियमो का उलंघन कर मछली पकड़ने वालों पर इस तरह जिम्मेदार अधिकारियों का मेहरबान होना समझ से परे है, वहीँ इस मामले में तहसीलदार को बाईट देने बोला गया किंतु तहसीलदार ने मुझे बाईट देने का अधिकार नहीं है का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ दिया।
वहीं मछली ठेकेदार का राजनैतिक पकड़ होने की भी बात कही जा रहीं है। शायद यही वजह है कि मछली ठेकेदार लॉकडाउन का उलंघन कर मछली मार रहा था। ऐसे में देखना होगा कि इस मामले में उच्चाधिकारीगण क्या कुछ कार्यवाही करते है या यूंही खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाएगा।
लॉक डाउन के दौरान बिना अनुमति के तालाब में ठेकेदार मारे जा रहे थे मछली
Related Posts
Add A Comment



















