रायपुर । पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी हुये प्रमोशन आदेश से 106 पुलिसकर्मियों के परिवारों में खुशियां आई है। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी के निर्देश पर आज पुलिस मुख्यालय से एएसआई से एसआई पद के लिये पदोन्नति सूची जारी कर दी गई। प्रदेश की विभिन्न इकाईयों में पदस्थ 106 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते साल भी सौ से अधिक एएसआई को एसआई पद पर प्रमोशन दिया था। बीते साल आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर 126, प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर 166, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर 116, उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर 76 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गयी थी।
पुलिस के 106 परवारों में खुशी की लहर, एएसआई से एसआई पद पर हुआ प्रमोशन
Related Posts
Add A Comment



















