What's Hot

नई दिल्ली। मानसून तेज गति से आगे बढ़ते हुए मुंबई तक पहुंच चुका है और महानगर में झमाझम बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। देश के उत्तरी इलाकों में भी मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अन्य शहरों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात में मुंबई में अच्छी बारिश हो रही है। इधर मध्य प्रदेश में प्री मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश शुरू हो चुकी है। मुंबई के कई इलाके बारिश के कारण तरबतर हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इलाके में मानसूनी हवाओं के कारण पांच दिन तेज बारिश हो सकती है और जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है। एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राहत व आपदा टीम को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
13 जून तक मध्यप्रदेश पहुंच जाएगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 11 जून के कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और ऐसे में इसका असर मानसून पर दिखेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 जून तक मानसून महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों (मुंबई समेत), तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तक पहुंच जाएगा। वहीं 11-13 जून के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात तक पहुंचने का अनुमान है। इधर मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट एजेंसी के कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश में 12 जून से राजधानी सहित प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, संभाग के जिलों में भारी बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है। अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी में जबरदस्त हलचल के चलते मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसके तहत मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आ गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौजूदा स्थिति में दक्षिण-पश्चिम मानसून तय तारीख से पहले आमद दर्ज करा सकता है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से 12 जून से राजधानी सहित प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद, संभाग के जिलों में भारी बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया अरब सागर से आगे बढ़े मानसून ने उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में उपस्थिति दर्ज करा दी। मानसून बंगाल की खाड़ी वाले हिस्से में बागडोगरा तक पहुंच गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930