What's Hot

भाजपा अजा मोर्चा आज सरस्वती नगर थाना पहुंचकर सौंपेगा ज्ञापन

रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल आज 13 जून को सरस्वतीनगर थाना पहुँचकर नौकरी दिलाने के नाम पर की गई 19 लाख रुपए की ठगी के मामले में प्रदेश सरकार के मंत्री शिव डहरिया को सह आरोपी बनाने की मांग कर ज्ञापन सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय करेंगे।
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय ने बताया कि मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और बलरामपुर कलेक्टर का एकदम ख़ास बताकर जांजगीर-चाँपा ज़िला के मूल निवासी जीवमंगल सिंह टंडन ने सन 2018-19 के दरम्यान 6 बेरोज़गार युवकों से नौकरी लगाने के नाम पर 19 लाख रुपए की उगाही की थी। बाद में पीड़ित युवकों की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी टंडन के ख़िलाफ़ सरस्वतीनगर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया था। श्री मार्कण्डेय ने कहा कि आरोपी टंडन ने मंत्री डहरिया को 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले 40 लाख रुपये चुनाव जीतने के लिए देने का ख़ुलासा किया है। भाजपा अजा मोर्चा ने इसे गंभीर आपराधिक मामला बताते हुए इस मामले में मंत्री डहरिया को सह आरोपी बनाने की मांग की है। मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल कल 13 जून को अपनी इस मांग को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय `एकात्म परिसर` से पूर्वाह्न 11 बजे सरस्वती नगर थाना के लिए निकलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930