भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक नेक काम के जरिए अपने फैंस का दिल जीत लिया है। वो शनिवार को नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गांव पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने एक बूढ़ी महिला और उनकी पोती की मदद की। ये वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार आर्थिक तंगी के कारण शौचालय में रहने को मजबूर हैं। जहां एक अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी। अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने जैसा है।
शौचालय में रहने को मजबूर है बूढ़ी महिला, मदद करने पहुंची अक्षरा सिंह
Related Posts
Add A Comment



















