What's Hot

सरोजनी नगर के पिपरसंड में युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पोस्टमार्टम में युवती के पेट, पीठ और सीने में 24 घाव मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर युवती के ब्वॉय फ्रेंड और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार युवती की पहचान के बाद उसके मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की गई और उसी के आधार पर युवती के दोस्त सरोजनी नगर के आजाद नगर इलाके में रहने वाले मो.कैफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मो. कैफ ने बताया कि युवती से उसकी कई दिनों से फोन पर बात हो रही थी। रविवार को उसने बताया कि घर में कोई नहीं है। इसका फायदा उठाकर मो. कैफ ने युवती को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया था। पूछताछ में मो. कैफ ने बताया कि जिस समय वह युवती से फोन पर बात कर रहा था उस समय उसके दोस्त सरोजनी नगर आजाद नगर बदाली खेड़ा निवासी आकाश यादव और दरोगाखेड़ा निवासी विशाल कश्यप भी मौजूद थे। तीनों बंथरा के बचानखेड़ा गांव में ताड़ी पी रहे थे। दोनों ने मो. कैफ की फोन पर हो रही बात सुनी और उसकी गर्ल्स फ्रेंड के साथ संबंध बनाने की इच्छा रखी। प्लानिंग के चलते मो. कैफ युवती को बाइक से पिपरसंड स्थित सुनसान जंगल लाया और युवती के साथ संबंध बनाए और फिर झाडिय़ों में छिपे दोस्त भी मौके पर आ गया। आकाश व विशाल ने भी युवती के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया लेकिन युवती इंकार कर शोर मचाकर वहां से भागने लगी। मो. कैफ ने पुलिस को बताया कि युवती के भागने पर उन्हें फंसने का डर हुआ तो विशाल ने जेब से चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद विशाल व आकाश ने उसके हाथ-पैर पकड़े और तीनों ने मिलकर उस पर चाकू से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विशाल व आकाश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने बताया कि युवती को रात करीब 8 या 8.30 बजे ही हत्या कर दी थी और लाश को मौके पर ही फेंक कर तीनों फरार हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर 24 घाव मिले है। जिसमें पेट, पीठ व सीने में चाकू से हमला किया था। जिसमें 15 बड़े जख्म है जबकि दो जख्म ऐसे है जिसमें चाकू का वार आर-पार हो गया था। मो. कैफ उसके दोस्तों ने युवती को बेहद दर्दनाक मौत दी थी। वह चीखती रही और तीनों उसके ऊपर चाकू से हमला करते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के पेट और पीठ में करीब छह इंच लंबे चाकू के जख्म मिले हैं। उसकी यूरीन की थैली फट गई थी। चाकू का एक टुकड़ा रीढ़ की हड्डी में फंसा मिला। चाकू से पूरे शरीर को गोदने के बाद आरोपी काफी देर तक उसे तड़पता देखते रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930