प्यार का प्रस्ताव ठुकराना एक लड़की को काफी बुरा अंजाम भुगतना पड़ गया। इसके चलते लड़की को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। लड़की के द्वारा उसके प्यार को ठुकराना युवक को नागवार गुजरा और उसने युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना आंध्रप्रदेश के कडप्पा जिल के चिंतला चेरुवु गांव की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान चरण के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि लोगों ने युवक के परिजनों को पीटा है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक चरण गांव की लड़की से एक तरफा प्यार कर रहा था और पिछले कुछ समय से वह लड़की का पीछा कर रहा था। 18 जून की शाम लड़की अपने घर से मार्केट के लिए निकली। इसी दौरान चरण उसका पीछा करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया। फिर भी वह नहीं माना। काफी दूर तक पीछा करते हुए चरण ने लड़की के सामने प्यार करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इससे नाराज होकर चरण ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
Previous Articleसेवा समर्पण एवं दान की अद्भुत मिसाल वर्मा दम्पत्ति का डीडी नगर वार्ड पार्षद मधु चंद्रवंशी ने किया सम्मान
Next Article कांकेर जिले में 145 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Related Posts
Add A Comment


















