रायपुर। सातवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन स्वाति पांडे शिक्षिका मुंगेली के संयोजन व नवाचारी शिक्षक व प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज चापेकर, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता एबीईओ कोरिया, विशिष्ट वक्ता पुष्पा पटनायक रायगढ़ योग प्रशिक्षिका, संचालन कंचन सिंह कोरिया, प्रतिभागी शिक्षिका ज्योति बनाफर बेमेतरा, अमित उईके महासमुंद, बिसे लाल कोरिया, नीलम सोरी बस्तर, प्रीति तिवारी, शोभा बेंजामिन बालोद आदि ने परिचर्चा में भाग लेते हुए योग शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़े जाने के साथ ही इसका बेहतर हस्तांतरण बच्चों में करने की अपील की। साथ ही वर्तमान के कोरोना संकट काल में अपने तन और मन को एकाग्र कर अपनी मानसिक शक्ति को बढ़ाने की पेशकश की गई। वेबीनार में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अच्छे ढंग से जीवन जीने, संस्कारित रहने की कला और मानसिक स्थिति को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम योग को बताया गया। स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देते हुए शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास क्रम के साथ बचपन से ही योग को जोड़कर स्कूलों में गतिविधियों को निरंतर संचालित करने पर सभी प्रतिभागियों ने जोर दिया। वेबीनार का बेहतर संचालन कंचन सिंह और स्वाति पांडे ने संयोजन कर राज्य भर के शिक्षकों को योग दिवस के पूर्व परिचर्चा में जोडऩे कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया।
Previous Articleफादर डे पर रजक समाज द्वारा वृक्षारोपण
Next Article मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, देखियें तस्वीरें…
Related Posts
Add A Comment



















