वैसे तो सभी की जान जरुरी है, लेकिन जब किसी एक की जान को बचाने के चक्कर में 6 की जान चली जाये तो आप क्या कहेंगे ? जी हां कुछ ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में घटी जहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। घटना में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ने घटना के फौरन बाद सभी लोगों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी लेकिन किसी की जान नहीं बची। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गोंडा के तरबगंज निवासी परिवार स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार था। इसकी एक मोटरसाइकिल के साथ एक्सीडेंट हुआ, जिसमें कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इनमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। सभी को मृत घोषित किया गया है। वहीं बाइक सवार शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य में राशन कार्ड का फर्जीवाड़ा
Next Article 2 राईस मिल 2 वर्षो के लिए ब्लैक लिस्टेड
Related Posts
Add A Comment



















