रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की गति में गिरावट आ रही है। प्रदेश में अब प्रतिदिन मरीज का ओसत 400 से भी कम हो गया है। इस गिरावट को देखते हुए प्रशासन की तरफ से स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिशें भी जारी है। रायपुर में कोरोना के मद्देनजर की गयी सख्ती में और थोड़ी छूट दी गयी है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने दुकानों को खोलने की समयावधि बढ़ा दी है। अब रविवार को भी अन्य दिन की तरह की दुकानें खुलेगी। रविवार को कंप्लीट लाकडाउन का आदेश हटा दिया गया है। राजधानी रायपुर में सातों दिन अब दुकानें रात 8 बजे तक खोली जा सकेगी। कलेक्टर ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए रात आठ बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान सभी अस्थायी, स्थायी दुकानें, शापिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, बाजार, फल, सब्जी की दुकानें, शराब दुकान, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क, जिम रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।
रविवार को कम्पलिट लॉकडाउन का आदेश हटा, रात 8 बजें तक खुली रहेंगी दुकानें
Related Posts
Add A Comment


















