रायपुर। राज्य सरकार ने रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत केलो परियोजना के कमांड क्षेत्र के विकास एवं जल प्रबंधन कार्य के लिए 81 करोड़ 40 लाख 89 हजार रूपए स्वीकृत किए है। यह राशि प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना फास्ट्र ट्रेक अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर लगभग 22 हजार 810 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई की जा सकेगी। इस कार्य के लिए मुख्य अभियंता, मिनिमाता (हसदेव) बांगों परियोजना, बिलासपुर को मंत्रालय महानदी भवन से जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
Previous Articleमोबाइल बैंकिंग सुविधा और ग्राम-झीट , तहसील पाटन में बैंक की नवीन शाखा का वर्चुअल शुभारंभ
Next Article पुलिस अधीक्षक बालाजी राव को विदाई
Related Posts
Add A Comment



















