रायपुर। लोग शादी की खुशियों में मशगूल थे, संगीत की गंूज थी, और चारों तरफ खुशनुमा माहौल था। इसी दौरान एक बुरी खबर ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हुआ यूं कि बरातियों से भरी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के सन्ना थानांतर्गत की है जहां पिकअप वाहन पलटने से 2 बरातियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सन्ना थाना के ग्राम फुलझर का है, जहां गुरूवार को सुबह ग्राम खखरा से बारात लेकर एक पिकअप ग्राम फुलझर गया था। वहीं शादी के बाद रात्रि में वापस लौट रहे बारातियों से भरा पिकअप वाहन ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर फुलझर गांव के पास पलट गया। घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आई है जिसे इलाज के लिए सन्ना प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया।
Previous Articleजुलाई माह की दूसरी तारीख को ही आमजनता को लगा तगड़ा झटका…!
Related Posts
Add A Comment



















