अंबिकापुर। वैवाहिक कार्यक्रम में 1 हजार से अधिक की भीड़ जुटाकर कोरोना नियमों के उल्लघंन पर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरिज हॉल को सील करने के साथ मेरिज हॉल संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर कुल 9 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेंट कमाण्डर प्रदीप साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसर 4 जुलाई को रिंग रोड़ में ट्रांसपोर्ट नगर अम्बिकापुर स्थित चौरसिया मेरिज गार्डन में 2 जुलाई 2021 शुक्रवार को संपन्न हुए वैवाहिक कार्यक्रम की जांच की गई। जांच में पता चला कि करीब 1 हजार लोगों को एकत्रित कर कोराना गाईडलाईन का उल्लंघन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई है। जबकि इस वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना गाईडलाईन के उक्त नियम के उल्लघंन के कारण चैरसिया मेरिज गार्डन के संचालक विरेन्द्र चैरसिया के विरूद्ध 4 लाख 75 हजार तथा विवाह कराने वाले वर के पिता सरोज साहू पर 2 लाख 37 हजार एवं वधु के पिता प्रकाश साहू पर 2 लाख 37 हजार रुपए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है तथा अर्थदण्ड का भुगतान नगर निगम कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं निगरानी को लेकर शुरू से ही सक्त कदम उठाया है। इसी क?ी में आज नियम को ताक में रख वैवाहिक कार्यक्रम में अनुमति से अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर मेरिज हॉल संचालक सहित वर-वधु पक्ष पर ठोस कार्यवाही की गई है।
Previous Articleइस योजना का लाभ लेकर किसान एक बेहतर जीवन की ओर अग्रसर
Related Posts
Add A Comment



















