What's Hot


अमलेशवर। SCERT रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2020 -21 राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलेशवर से केतन (कुणाल) साहू का चयन हुआ है। इस परीक्षा में दुर्ग जिले से कुल 221 बच्चों का चयन हुआ है जिसमे दुर्ग से 50 ,धमका 160 व पाटन ब्लाक से कुल 11 बच्चे का चयन हुआ है। अमलेशवर स्कूल से केतन साहु के चयन होने पर संकुल शैक्षिक समंवयक ललित बिजौरा, स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमति नीलिमा ठाकुर,शिक्षक संतोष शर्मा, कल्पना शर्मा, सीमा दीवान,अभिलाषा ठाकुर, डोमेशवरी बंछोर, गंगोत्री नायक, विजय लक्ष्मी शर्मा ने केतन साहु को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं। केतन छ. ग. पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष अश्वनी साहू व पुष्पा साहू के सुपुत्र हैं। उनके इस उपलब्धि पर उनके सभी शुभचिंतक व रिश्तेदारो जीवन साहू, रामसहाय साहू, राम आसरा साहू, गीतेश साहू, डुलेशवर साहू (तेलीगुंडरा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, साहू समाज),श्रीमति शशि साहू, सावित्री साहू, सरिता (सपना) साहू, यशोदा साहू, वीनस, ज्योति, खुशी, रूचि, पूजा, बबलू ने भी केतन को बधाई दिये हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930