रायपुर। वैक्सीन की अनिवार्यता को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा से बड़ी खबर मिल रही है। और वह यह है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में वैक्सीन नहीं लेने वाले विधायको का प्रवेश निषेध रहेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत के मुताबिक विधानसभा में वैक्सीन लगाने वालों को ही एंट्री मिल पाएगी। जो विधायक वैक्सीन लगवा चुके हैं उन्हें ही विधानसभा में प्रवेश मिलेगा। और जिन विधायकों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, वह विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। स्पीकर ने आगे कहा है कि जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है, वे जल्द पहली डोज लगा लें। जिन्हें पहली डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज लगवाने के निर्देश दिए हैं।
वैक्सीन नहीं लेने वाले विधायकों का छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रवेश निषेध!
Related Posts
Add A Comment


















