रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 07 जुलाई को प्रभार जिले गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री श्री भगत बुधवार को सवेरे 10 : 30 बजे सरगुजा कुटीर रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे जिला गरियाबंद पहुंचेंगे। वे गरियाबंद पहुंचकर पारागांव स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद मंत्री श्री भगत दोपहर 01 : 50 बजे से शाम 4 बजे तक विश्राम गृह गरियाबंद में आमजनों से भेंट व मुलाकात करेंगे। वे शाम 4 : 05 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योनजाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक के पश्चात वे रायपुर लौट आएंगे।
Previous Articleकोरोना से बचाव के लिए अब तक 1.02 करोड़ टीके लगाए गए
Related Posts
Add A Comment


















