बिहार के सारण में एक बेहद शर्मनाक वारदात हो गई है। यहां पति के सामने महिला का सामूहिक दुष्कर्म ही नहीं किया गया बल्कि वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का तर्क है कि न ही आरोपी पहचान में आ रहे हैं और न ही किसी ने कोई मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में आरोपी-पति-पत्नी को झाडिय़ों में ले जाते दिख रहे हैं। वहां पति के सामने पत्नी का रेप कर रहे हैं। महिला गिड़गिड़ा रही है, चीख रही है, वो कहती है कि ये मेरे पति हैं। मेरा घर फलां जगह है, मुझे छोड़ दो हाथ जोड़ती हूं, पांव पड़ती हूं। जब आरोपी नहीं माने तो महिला ने कहा कि वो पुलिस को फोन करेगी। ऐसे में आरोपी उसका और उसके पति का फोन छीन लेते हैं। फिर पति के सामने ही महिला से गैंगरेप करते हैं। इस दौरान एक आरोपी वीडियो बनाता है और वायरल कर देता है। बताया जा रहा है कि मामला अमनौर थाना इलाके का है। यहां पति के साथ महिला कहीं जा रही थी। तभी बदमाशों ने सुनसान जगह पर उसे पकड़ लिया और झाडिय़ों में ले गए।
पति के सामने महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
Previous Articleआयोग की समझाइश पर पति अपने पत्नी और बच्चे को ले जाने हुआ तैयार
Related Posts
Add A Comment



















