What's Hot

ग्वालियर। शादी के बाद पत्नी का काफी खुश थी। सुहागरात में पति से मिलने और जीवन के नए सपने बुनने में लगी थी। तभी पति ने उससे वर्जिनिटी टेस्ट कराने को कह दिया। बस इतना ही नहीं ससुराल वालों ने युवती को काली कहा। जब उसने ये बात अपने पति को बताया तो उसने कहा कि ऐसी सूरत पर 20 लाख रुपए दहेज तो बनता ही है। नवविवाहिता ने सास, ननद, पति और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया है। मामला ग्वालियर जिले के डबरा का है। ग्वालियर की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शादी मार्च 2020 में डबरा निवासी हिमांशु से हुई थी। शादी के बाद सुहागरात से पहले सास, ननद रिचा और पति हिमांशु ने युवती का वर्जिनिटी टेस्ट कराया। बात यही खत्म नहीं हुई। ससुराल वाले दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए। बोले तेरी जैसी काली लड़की की शादी कर दी पर तेरे मां-पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया। जब विवाहिता ने ये बात पति और देवर को बताई तो उन्होंने भी यही बात कही। पति ने कहा कि तेरी काली सूरत पर तो 20 लाख रुपए बनते ही हैं। इसके बाद ससुराल वाले नवविवाहिता को प्रताडि़त करने लगे। यदि युवती मायके चली गई। यहां उसने कुछ नहीं बताया और कुछ दिन तक चुपचाप रही। जब पिता ने देखा कि बेटी के ससुराल से कोई उसे पहुंचाने को नहीं कर रहा है और न ही कोई आ रहा है तो वे खुद बेटी को लेकर उसके ससुराल में डबरी गए। वहां घर पर ताला लगा हुआ था। पिता ने बेटी के ससुर को फोन किया। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि 20 लाख रुपए लेकर आने पर ही घर में बेटी को एंट्री मिलेगी। इसके बाद पिता मजबूरन बेटी को लेकर घर आ गए और थाने में जाकर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करा दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930