रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों को सहायता पहुंचायी जाती है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। हाल ही में विगत दिवस जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम बेलसोंगा में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी बिना देर किए मौके पर पहुंचे और बच्चों के पीड़ित परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी और त्वरित ही मौके पर 16 लाख रूप्ए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। कलेक्टर जशपुर श्री महादेव कावरे ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम बेलसोंगा में आकाशीय बिजली गिरने से मृत कुमारी सुंदरी, अनुज, आकाश और राजकुमारी के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक् सहायता स्वीकृत कर सहायता राशि प्रदान की।
Previous Articleअखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ के महिला प्रकोष्ठ का विस्तार
Next Article मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल
Related Posts
Add A Comment



















