

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ राजनेता रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल बनाये जाने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के रायपुर राज के कार्यवाहक राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने श्री बैस से मुलाकात कर उन्हे झारखंड के राज्यपाल बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी। वहीं समाज के कार्यवाहक केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर ने भी श्री बैस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


















