रायपुर। लगता है राज्य में कोरोना कोरोना को लेकर लोगों का भय खत्म सा हो गया है, तभी तो जमकर लापरवाही देखने को मिल रही है। अगर इसी तरह की लापरवाही रही तो राज्य में फिर से कोरोना संक्रमण बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है लेकिन खत्म नही हुई। लोग अब फिर से इसके खतरे को भुलाकर बेफिक्र घूमते नजर आ रहे है। सरगुजा में कोरोना का आंकड़ा जो 1 तक पहुंच गया था, वो फिर से बढ़ता जा रहा है और 5 दिनों के भीतर 67 नए मामले सामने आ चुके है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन लोगों से अपील के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई और लोगों को जागरुक करने की बात कह रहा है। दरअसल सरगुजा में कोरोना संक्रमण के कम होते ही लोगो में मास्क पहनने को लेकर लापरवाही देखी जा रही है।
कहीं लापरवाही ना पड़ जाये भारी, इस जिले में बीते 5 दिनों में सामने आये 67 नए मामले
Next Article सुपोषण का हरा रंग निखारने गांव-गांव में त्यौहार
Related Posts
Add A Comment


















