What's Hot

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री गुरूचरण सिंह होरा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनका टोकियो ओलम्पिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलने पर शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका सम्मान किया। सुश्री उइके ने कहा कि वहां पर जाकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और उन्होंने कामना की कि भारतीय खिलाड़ी ओलम्पिक में अधिक से अधिक पदक जीते और देश का नाम रोशन करें। श्री होरा ने बताया कि उन्हें टोकियो में होने वाले ओलम्पिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। वे छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी होने के नाते शामिल होंगे। श्री होरा ने राज्यपाल को ओलम्पिक संघ की गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर श्री गिरीश अग्रवाल एवं श्री बसीर अहमद खान उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930