What's Hot

    रायपुर। टोक्यो ओलम्पिक में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आम जनता की तरफ से आज खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने शुभकामनाएं दीं तथा अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर खेल सचिव श्री अविनाश चम्पावत एवं खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर शहर के बूढ़ातालाब पर्यटन क्षेत्र एवं तेलीबांधा तालाब – मरीन ड्राइव में फोटो/सेल्फी जोन स्थापित किए गए हैं। साथ ही पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के प्रवेश द्वार में भी सेल्फी जोन स्थापित किए जा रहे हैं। सभी खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी एवं आम जनता फोटो/सेल्फी प्वाइंट पर अपना फोटो लेकर I#Cheer4India Tokyo 2020 Olympic  एवं खेल विभाग के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/CGSportsYW/पर टैग करते हुए टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन कर सकते हैं। इसके साथ ही भारतीय ओलम्पिक संघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण  के द्वारा Road TO TOKYO 2020 Quiz का ऑनलाईन आयोजन भी किया जा रहा है। क्वीज में भाग लेने के लिए सभी आयुवर्ग के प्रतिभागी लिंक https://fitindia.gov.in/road-to-tokyo-2020/Ngwjw1F8RQ+K9gjvFTXYqg  अथवा https://shorturl.at/qCOTX  के माध्यम से शामिल होकर क्विज में भाग ले सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को इंडियन टीम की जर्सी तथा भारतीय ओलम्पियन खिलाड़ियों से मिलने का मौका भी मिलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930