मुंबई के घाटकोपर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला के चेहरे पर उसके ग़ुस्साए देवर ने तेजाब फेंक दिया. इस घटना में महिला का चेहरा बुरी तरह जल गया और अब उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मुंबई पुलिस ने बताया की यह घटना बुधवार शाम को परशीवाड़ी इलाके के मुनीर बशीर घासवाला चॉल में हुई. जब प्रबुद्ध काम्बले नाम के शख्स ने अपनी भाभी पर तेज़ाब से हमला कर दिया. सूत्रों ने बताया की महिला विधवा है और पैसे कमाने और परिवार चलाने के लिए नौकरी की तलाश में थी और तभी उसके पड़ोसी ने जो की एक सुनार की दुकान चलाता है उसने महिला को अपनी सुनार की दुकान में नौकरी पर रख लिया. इसी बात का गुस्सा उस महिला के देवर प्रबुद्ध को आ गया और उसने दुकान पर जाकर महिला के चेहरे पर तेज़ाब से हमला कर दिया. घाटकोपर पुलिस अधिकारी ने बताया की जिस समय तेज़ाब महिला पर फेंका गया, उस समय वहां पर दुकान मलिक सुधांशु प्रामाणिक भी मौजूद था. जिस वजह से इस हादसे में दुकान मालिक के हाथ-मुंह भी जल गए. इस घटना के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस मामले में घाटकोपर पुलिस ने आइपीसी की धारा 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रबुद्ध कांबले को गिरफ्तार किया है.
Next Article किसान समृद्ध होंगे तो छत्तीसगढ़ समृद्ध होगा
Related Posts
Add A Comment



















