अमलेश्वर (पाटन)। पढऩा लिखना अभियान के तहत ग्राम -मगरघटा संकुल केंद्र परसदा विकासखंड पाटन में असाक्षरों को साक्षर बनाने अभिनव पहल करते हुए मशाल रैली के साथ पंचायत स्तरीय सभी 12 साक्षर केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया गया। संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केंद्र परसदा एवं पढऩा लिखना अभियान संकुल प्रभारी ललित कुमार बिजौरा एवं कुशल प्रशिक्षक, जिला मॉनिटरिंग दल के सदस्य मोहित शर्मा के नेतृत्व में मशाल रैली के माध्यम से नारों के साथ-जगे गांव की क्या पहचान, पढ़ा लिखा हो हर इंसान, लइका के महतारी ला पढ़ा लिखा दव नारी ल। जन जागरूकता अभियान चलाया गया। पश्चात असाक्षर को पढ़ाने हेतु सभी 12 साक्षर केंद्रों का विधिवत उद्घाटन सरपंच श्रीमती द्रौपदी निषाद, बीआरपी खिलावन चोपडिय़ा, पढऩा लिखना अभियान प्रभारी अधिकारी जैनेंद्र कुमार गंजीर, कुशल प्रशिक्षक मोहित शर्मा, संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा, सरपंच प्रतिनिधि ढालू निषाद, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष छोटू यादव, पंच भारती यादव, लक्ष्मी बंधे, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक परसराम साहू, ग्राम प्रभारी एवं संस्था प्रमुख कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर, खेलावन सिंह कुर्रे, जयंत वर्मा, सतीश वर्मा, पीताम्बर साहू सहित जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पालकों की उपस्थिति में किया गया। स्वयंसेवी शिक्षकों एवं असाक्षरों ने पढऩा लिखना अभियान के माध्यम से जुड़कर निर्धारित समय सारिणी अनुरूप प्रतिदिवस दो घण्टे का समय पढऩे-पढ़ाने हेतु साक्षरता केंद्र में देकर ग्राम मगरघटा को शत प्रतिशत साक्षर बनाने संकल्प लिया। इस अवसर पर ललित कुमार बिजौरा एवम मोहित शर्मा ने कहा कि पढऩा लिखना अभियान के माध्यम से 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे सभी लोग जो असाक्षर है उन्हें आधारभूत शिक्षा से जोडऩा प्रमुख उद्देश्य है। ग्राम मगरघटा में कुल 116 असाक्षर चिन्हांकित किये गए हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए 12 स्वयंसेवी शिक्षक चयनित किये गए हैं जो नि:शुल्क विद्यादान दे रहे हैं। इस अवसर पर स्वयंसेवी शिक्षक श्रीमती रेणुका साहू, श्रीमती ज्ञानेश्वरी टण्डन, कुमारी मोनिका बंधे, कुमारी लक्ष्मी यादव, कुमारी हिमांशी बंधे, श्रीमती युगेश्वरी साहू, श्रीमती देवकी यादव, कुमारी दीपा ध्रुव, कुमारी खुशबू बंधे, श्रीमती सकीना टण्डन, कुमारी भगवती मानिकपुरी, कुमारी रमा यादव उपस्थित रहे।
मशाल रैली से 12 साक्षर केंद्रों का उद्घाटन, असाक्षरों को साक्षर बनाने अभिनव पहल
Previous Articleमोटिवेशनल स्पीकर संतोष वर्मा का मोटिवेशनल प्रोग्राम कल
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक आज 340.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















